Rishabh Pant Viral Video: मैदान पर वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं ऋषभ पंत, स्विमिंग पूल में चलने की कर रहे प्रयास, देखें वीडियो
बीसीसीआई की मेडिकल टीम ऋषभ पंत को जल्द से जल्द ठीक करने में लगी हुई है और इसके लिए पंत जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने इसका एक छोटा सा वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उस वीडियो में ऋषभ पंत स्विमिंग पूल में छड़ी के सहारे घूमते नजर आ रहे हैं.
ऋषभ पंत भारतीय क्रिकेट टीम (टीम इंडिया) में वापसी के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं. भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत कुछ महीने पहले एक कार दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे. इस कार एक्सीडेंट की वजह से ऋषभ पंत को भारतीय क्रिकेट टीम के कई मैच मिस कर है. हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम को ऋषभ पंत की काफी कमी खली थी. ऋषभ ने भारतीय क्रिकेट टीम में अपनी एक अलग जगह बनाई है. खासकर टेस्ट क्रिकेट में उनके लिए कोई ब्रेक नहीं है. इसलिए बीसीसीआई की मेडिकल टीम ऋषभ पंत को जल्द से जल्द ठीक करने में लगी हुई है और इसके लिए पंत जी तोड़ मेहनत भी कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने इसका एक छोटा सा वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उस वीडियो में ऋषभ पंत स्विमिंग पूल में छड़ी के सहारे घूमते नजर आ रहे हैं.
वीडियो देखें:
Grateful for small thing, big things and everything in between. 🙏#RP17 pic.twitter.com/NE9Do72Thr
— Rishabh Pant (@RishabhPant17) March 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2023 09:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

