अन्य खेल

Paris Paralympics 2024: पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में भारत ने डबल पोडियम फिनिश किया हासिल, शरद कुमार ने रजत और मरियप्पन थंगावेलु ने कांस्य पदक जीता

पेरिस पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में भारत के लिए दोहरी खुशी रही. जिसमें शरद कुमार ने रजत पदक जीता और मरियप्पन थंगावेलु ने क्रमशः 1.88 मीटर और 1.85 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता. इस स्पर्धा में भारतीय जोड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा, क्योंकि वे दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे.

Paris Paralympics 2024: पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में भारत ने डबल पोडियम फिनिश किया हासिल, शरद कुमार ने रजत और मरियप्पन थंगावेलु ने कांस्य पदक जीता
Sharad Kumar, Mariyappan Thangavelu (Photo: @SportsArena1234)

Paris Paralympics 2024: पेरिस पैरालिंपिक 2024 में पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में भारत के लिए दोहरी खुशी रही. जिसमें शरद कुमार ने रजत पदक जीता और मरियप्पन थंगावेलु ने कांस्य पदक जीता. शरद और मरियप्पन थंगावेलु क्रमशः 1.88 मीटर और 1.85 मीटर की छलांग लगाकर पदक जीते. इस स्पर्धा में भारतीय जोड़ी का प्रदर्शन शानदार रहा, क्योंकि वे दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. हालांकि शरद कुमार ने न केवल रजत जीता बल्कि 1.88 मीटर के पैरालिंपिक खेलों के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया. जिसे बाद में यूएसए के स्वर्ण पदक विजेता एज्रा फ्रेच ने तोड़ दिया. इस स्पर्धा में प्रतिस्पर्धा करने वाले अन्य भारतीय शैलेश कुमार चौथे स्थान पर रहे. बता दें की इन दो पदकों के साथ भारत ने अब पेरिस पैरालिंपिक 2024 में 18 पदक जीत लिए हैं. देश का अब तक का सर्वश्रेष्ठ पदक टोक्यो पैरालिंपिक में रहा, जब पैरा-एथलीटों ने 19 पदक जीते थे.

पुरुषों की ऊंची कूद टी63 स्पर्धा में भारत ने डबल पोडियम फिनिश किया हासिल

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 07:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).