क्रिकेट

T20 World Cup 2022: पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने हदें की पार, कहा- अगर भारत मैच हारा तो जिम्बाब्वे के लड़के से करूंगी शादी

उन्होंने कहा कि अगर जिम्बाब्वे की टीम इस मुकाबले में भारत को हरा देती है तो सहर जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करेगी. सहर शिनवारी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अगर जिम्बाब्वे की टीम अगले मैच में भारत को चमत्कारिक ढंग से हरा देती है तो मैं जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करूंगी.'

T20 World Cup 2022: पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने हदें की पार, कहा- अगर भारत मैच हारा तो जिम्बाब्वे के लड़के से करूंगी शादी
पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी

ऑस्ट्रेलिया में चल रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है. रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया लगभग सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है. भारतीय टीम अब तक सुपर-12 में पाकिस्तान, नीदरलैंड और बांग्लादेश को हरा चुकी हैऔर एक मात्र मुक़ाबला दक्षिण अफ्रीका से हारी है. टीम का अगला मैच जिम्बाब्वे के खिलाफ है और इससे यह भी तय होगा कि सेमीफाइनल में भारत का सामना किस टीम से होगा. लेकिन इस मैच को लेकर पाकिस्तानी एक्ट्रेस सहर शिनवारी ने एक ट्वीट किया है, जो इस समय काफ़ी वायरल हो रहा है.

उन्होंने कहा कि अगर जिम्बाब्वे की टीम इस मुकाबले  में भारत को हरा देती है तो सहर जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करेगी. सहर शिनवारी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'अगर जिम्बाब्वे की टीम अगले मैच में भारत को चमत्कारिक ढंग से हरा देती है तो मैं जिम्बाब्वे के लड़के से शादी करूंगी.'

ट्वीट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 04, 2022 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).