क्रिकेट

Yograj Singh on Arjun Tendulkar: युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के फिर से बिगड़े बोल, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को कह दिया कोयला, फैंस हुए हैरान, देखें वीडियो

योगराज सिंह अब एक बार फिर सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन पर दिए अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं. अर्जुन कुछ क्रिकेट तकनीक सीखने के लिए योगराज सिंह से मिलने गए थे. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान योगराज से अर्जुन के साथ ट्रेनिंग के उनके अनुभव के बारे में पूछा गया और वे उनकी तुलना कोयले से करते नजर आए.

Yograj Singh on Arjun Tendulkar: युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह के फिर से बिगड़े बोल, सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को कह दिया कोयला, फैंस हुए हैरान, देखें वीडियो

Yograj Singh on Arjun Tendulkar: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम(Indian National Cricket Team) के पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह(Yograj Singh) हमेशा अपने विवादित और बेबाक बयानों के लिए जाने जाते हैं. योगराज हमेशा पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी(MS Dhoni) को अपने निशाने पर रखते हैं और उन्हें अपने बेटे युवराज सिंह(Yuvraj Singh) के अंतरराष्ट्रीय करियर को बर्बाद करने का दोषी मानते हैं. योगराज सिंह अब एक बार फिर सचिन तेंदुलकर(Sachin Tendulkar) के बेटे अर्जुन पर दिए अपने बयान की वजह से चर्चा में हैं. अर्जुन कुछ क्रिकेट तकनीक सीखने के लिए योगराज सिंह से मिलने गए थे. हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान योगराज से अर्जुन के साथ ट्रेनिंग के उनके अनुभव के बारे में पूछा गया और वे उनकी तुलना कोयले से करते नजर आए. वायरल वीडियो में उन्होंने कहा, 'आपने हीरा देखा है कोयले की खान में, कोयला है वो' सोशल मीडिया पर फैन्स को योगराज सिंह का अर्जुन तेंदुलकर पर दिया गया बयान पसंद नहीं आया और वे हैरान रह गए. कुछ प्रतिक्रियाएं नीचे दी गई हैं. यह भी पढ़ें: Yuvraj Singh का पुराना वीडियो वायरल, पिता योगराज सिंह को बताया मानसिक रूप से परेशान, MS Dhoni पर करियर बर्बाद करने के आरोप पर दिया जवाब

योगराज सिंह का विवादित वीडियो

योगराज सिंह के वीडियो पर फैंस का रिएक्शन

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 07, 2024 03:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).