क्रिकेट

Yashasvi Jaiswal Half Century: यशस्वी जयसवाल ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, जिम्बाब्वे की टीम को पहले विकेट की तलाश

भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा हैं. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 23 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं.

Yashasvi Jaiswal Half Century: यशस्वी जयसवाल ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक, जिम्बाब्वे की टीम को पहले विकेट की तलाश
शुभमन गिल और यशस्वी जयसवाल (Photo Credits: BCCI/Twitter)

IND vs ZIM, 4th T20I: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम के बीच आज पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा हैं. तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 23 रनों से हरा दिया हैं. इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली हैं. इस बीच चौथे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 152 रन बनाई. जिम्बाब्वे की तरफ से कप्तान सिकंदर रज़ा ने सबसे ज्यादा 48 रनों की शानदार पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से खलील अहमद ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 153 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल ने महज 29 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. टीम इंडिया का स्कोर 65/0.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2024 06:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).