WPL 2023, Final DC vs MI Live Score Update: मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों बरपाया कहर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 131 रनों पर रोका
महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. ये मुकाबले मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हो रहा हैं. दिल्ली पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी. उसने 8 में से 6 मैच जीते थे. उसका नेट रन रेट भी सबसे ज्यादा था. जबकि मुंबई को एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को हराने के बाद फाइनल में एंट्री मिली.
महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं. ये मुकाबले मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हो रहा हैं. दिल्ली पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रही थी. उसने 8 में से 6 मैच जीते थे. उसका नेट रन रेट भी सबसे ज्यादा था. जबकि मुंबई को एलिमिनेटर मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को हराने के बाद फाइनल में एंट्री मिली. इस बीच दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाई. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तान मेग लेनिंग ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली. मुंबई इंडियंस की ओर से इस्सी वोंग ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल की. मुंबई इंडियंस को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 132 रन बनाने हैं.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)