WPL 2023, Final DC vs MI Live Score Update: फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराया, डब्लूटीसी के ख़िताब पर किया कब्ज़ा
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाई. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तान मेग लेनिंग ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली.
महिला प्रीमियर लीग 2023 का फाइनल मैच दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया. ये मुकाबले मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुआ. इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को 7 विकेट से हराकर डब्लूटीसी के ख़िताब पर कब्ज़ा कर लिया हैं. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान मेग लेनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 131 रन बनाई. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कप्तान मेग लेनिंग ने सबसे ज्यादा 35 रनों की पारी खेली. मुंबई इंडियंस की ओर से इस्सी वोंग ने सबसे ज्यादा तीन विकेट हासिल की. लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने 19.3 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. मुंबई इंडियंस की तरफ से नेट साइवर-ब्रंट ने सबसे ज्यादा नाबाद रन बनाई. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से राधा यादव और जेस जोनासेन ने सबसे ज्यादा 1-1 विकेट लिया.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)