क्रिकेट

Women’s T20 World Cup 2023 IND vs AUS Live Score Update: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, यस्तिका भाटिया 4 रन बनाकर आउट

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच में खेला जा रहा हैं. टीम की अहम सदस्य पूजा वस्त्राकर बीमारी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं और अब उनकी जगह पर स्नेह राणा को टीम को साथ जोड़ा गया है.

Women’s T20 World Cup 2023 IND vs AUS Live Score Update: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, यस्तिका भाटिया 4 रन बनाकर आउट
ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया के बीच में खेला जा रहा हैं. टीम की अहम सदस्य पूजा वस्त्राकर बीमारी के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गईं हैं और अब उनकी जगह पर स्नेह राणा को टीम को साथ जोड़ा गया है. टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया की टीमों के बीच यह मुकाबला केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मेग लैनिंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया हैं. इस बीच पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट खोकर 172 रन बनाई. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से सलामी बल्लेबाज बेथ मूनी ने सबसे ज्यादा 54 रनों की पारी खेली. टीम इंडिया की ओर से शिखा पाण्डेय ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाई. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 173 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को तीसरा बड़ा झटका लगा हैं. यस्तिका भाटिया 4 रन बनाकर पवेलियन लौट गई हैं. टीम इंडिया का स्कोर 28/3.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2023 08:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).