Watch: बाउंड्री को लेकर WWE में तब्दील हुआ क्रिकेट मैच, दोनों टीमों में हुई जमकर मारपीट; टूर्नामेंट रद्द
बांग्लादेश में खेले जा रहे लीग में एक अलग ही नजारा देखने को मिला. बांग्लादेश में फिल्म निर्माता मुस्तफा कमाल राज और दीपांकर दीपोन के बीच एक सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग मैच खेला जा रहा था, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो गया कि सभी हैरान हो गए. बांग्लादेश से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो क्रिकेट फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला माना जा सकता है.
बांग्लादेश में खेले जा रहे लीग में एक अलग ही नजारा देखने को मिला. बांग्लादेश में फिल्म निर्माता मुस्तफा कमाल राज और दीपांकर दीपोन के बीच एक सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग मैच खेला जा रहा था, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो गया कि सभी हैरान हो गए. बांग्लादेश से एक ऐसा वीडियो सामने आया है जो क्रिकेट फैंस के लिए काफी चौंकाने वाला माना जा सकता है. यहां पर सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग के एक मैच के दौरान अंपायर के फैसले को लेकर जमकर लात-घूंसे चलते देखने को मिले जिसमें 6 लोग बुरी तरह से घायल होकर हॉस्पिटल में भी एडमिट हो गए. बांग्लादेश में आयोजित हो रही सेलिब्रिटी क्रिकेट टीम टूर्नामेंट के ग्रुप चरण मुकाबले के दौरान फिल्म निर्माता मुस्तफा कमाल राज और दीपांकर दीपोन के बीच अंपायर के एक फैसले को लेकर जमकर लड़ाई देखने को मिली. दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि मारपीट की नौबत आ गई. इसके बाद दोनों टीमों के कई खिलाड़ी और अन्य लोग भी आकर एक-दूसरे से मारपीट करने लगे जिसमें कुछ खिलाड़ियों ने तो बैट से हमला कर दिया. इसमें वहां पर मौजूद 6 लोग बुरी तरह से घायल हो गए जिन्हें हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है.
Celebrity Cricket League has turned into WWE Royal Rumble. 😂
- 6 people got injured
- Tournament got cancelled before semis
30+ year old male & female adults fighting over boundary & out decision in a ‘friendly’ tournament. 🤣 pic.twitter.com/FOAxEI00rz
— Saif Ahmed 🇧🇩 (@saifahmed75) September 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 30, 2023 07:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

