Virat Kohli Video: प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठकर भी विराट कोहली निभा रहे हैं ड्यूटी, वायरल हुआ वीडियो
एशिया कप 2023 का आखिरी सुपर फोर मुकाबला आज टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं. बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है. वहीं, टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. अब उसका फाइनल में श्रीलंका से मुकाबला होगा. टीम इंडिया के पास बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का अच्छा मौका है.
एशिया कप 2023 का आखिरी सुपर फोर मुकाबला आज टीम इंडिया और बांग्लादेश के बीच खेला जा रहा हैं. बांग्लादेश की टीम इस टूर्नामेंट से पहले ही बाहर हो चुकी है. वहीं, टीम इंडिया ने फाइनल में जगह बना ली है. अब उसका फाइनल में श्रीलंका से मुकाबला होगा. टीम इंडिया के पास बांग्लादेश के खिलाफ मैच में बेंच स्ट्रेंथ आजमाने का अच्छा मौका है. टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया हैं. राउंड-4 के आखिरी मुकाबले के लिए टीम इंडिया में 5 बदलाव हुए हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर विराट कोहली के एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में विराट कोहली दिखाई दें रहे हैं. दरअसल, इस वीडियो में विराट कोहली ब्रेक के दौरान खिलाड़ियों के लिए ड्रिंक्स लेकर जा रहे हैं. ड्रिंक्स ले जाते समय विराट कोहली बेहद जोश से भरे और मस्ती के मूड में नजर आ रहे हैं. क्रिकेट फैंस को अपने पसंदीदा खिलाड़ी का यह अंदाज खूब पसंद आ रहा है.
On the field or off the field, can't get our eyes off this guy 👀#INDvBAN live now only on #DisneyPlusHotstar, free on the mobile app.#FreeMeinDekhteJaao #AsiaCup2023 #AsiaCupOnHotstar #Cricket pic.twitter.com/emqbnrl6Vp
— Disney+ Hotstar (@DisneyPlusHS) September 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 15, 2023 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

