क्रिकेट

Virat Kohli Sledge Australian Batters: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का किया स्लेजिंग, स्टंप माइक में हुआ रिकॉर्ड, देखें वीडियो

बुमराह का ओवर खत्म होने के बाद विराट बल्लेबाजों के पास से गुजरते हुए कहते देखा गया, 'उसे कुछ समझ नहीं आ रहा, जस', प्रशंसकों ने इसे खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल कर दिया.

Virat Kohli Sledge Australian Batters: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिंक बॉल टेस्ट में विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का किया स्लेजिंग, स्टंप माइक में हुआ रिकॉर्ड, देखें वीडियो

India National Cricket team vs Australia National Cricket Team: ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट बनाम भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों के टेस्ट सीरीज( Test Series) का दूसरा मुकाबला 06 दिसम्बर ( शुक्रवार) से एडिलेड(Adelaide) के एडिलेड ओवल(Adelaide Oval) में खेला जा रहा हैं. मैदान पर विराट कोहली की ऊर्जा हमेशा बेमिसाल रही है. जब वह किसी टीम की कप्तानी नहीं कर रहे होते हैं, तब भी वह हमेशा टीम की रणनीति बनाने, फील्ड सेट करने और गेंदबाजों के लिए विकल्प सुझाने में शामिल होते हैं. वह सबसे ज्यादा जश्न तब मनाते हैं जब गेंदबाज विकेट लेता है और विपक्षी टीम को स्लेजिंग करने का मौका नहीं छोड़ते. एडिलेड में भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान, उन्हें मार्नस लाबुशेन और नाथन मैकस्वीनी को स्लेजिंग करते हुए देखा गया, जब वे जसप्रीत बुमराह से जूझ रहे थे. बुमराह का ओवर खत्म होने के बाद विराट बल्लेबाजों के पास से गुजरते हुए कहते देखा गया, 'उसे कुछ समझ नहीं आ रहा, जस', प्रशंसकों ने इसे खूब पसंद किया और सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल कर दिया.

विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों का किया स्लेजिंग

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 06, 2024 07:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).