क्रिकेट

Virat Kohli Flying Kiss To Fans: आईपीएल में अपना 101वां कैच पकड़ने के बाद विराट कोहली ने प्रशंसकों को दिया फ्लाइंग किस, देखें तस्वीर

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 32वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर मौजूद है.

Virat Kohli Flying Kiss To Fans: आईपीएल में अपना 101वां कैच पकड़ने के बाद विराट कोहली ने प्रशंसकों को दिया फ्लाइंग किस, देखें तस्वीर
विराट कोहली (Photo Credits: Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 32वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. राजस्थान रॉयल्स प्वाइंट्स टेबल में पहले पायदान पर मौजूद है. राजस्थान रॉयल्स की कोशिश रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ जीत हासिल करके नंबर वन की पोजिशन पर बने रहने की होगी. वहीं, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए अभी तक का सीजन मिला जुला रहा. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में नौं विकेट खोकर 189 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से ग्लेन मैक्सवेल ने सबसे ज्यादा 77 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से ट्रेंट बोल्ट ने सबसे ज्यादा दो विकेट झटके. राजस्थान रॉयल्स को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 190 रन बनाने हैं. इस बीच विराट कोहली ने अपना 101 आईपीएल मैच भी पकड़ लिया हैं. आईपीएल में अपना 101वां कैच लेने के बाद कोहली ने प्रशंसकों को फ्लाइंग किस दिया.

A flying kiss to fans by Kohli after taking his 101st catch in IPL.

RCB on a roll. pic.twitter.com/gTEjnhnVIb

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2023 07:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).