क्रिकेट

Virat Kohli Completes 8000 Runs In IPL: विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में 8 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं.

Virat Kohli Completes 8000 Runs In IPL: विराट कोहली ने रचा इतिहास, आईपीएल में 8 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने
विराट कोहली (Photo Credit: Twitter)

RR vs RCB, IPL 2024 Eliminator: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज एलिमिनेटर मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम की शुरुआत शानदार रहीं. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने कीर्तिमान स्थापित किया है. दरअसल, विराट कोहली आईपीएल के इतिहास में 8,000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. विराट कोहली ने नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान अपने 29 रन पूरे करते ही ये आंकड़ा छूआ है. विराट कोहली ने 252 मैच में अपने 8,000 रन पूरे किए हैं. विराट कोहली ने अपने शानदार करियर में लगभग 39 की औसत और 131.9 की स्ट्राइक रेट के साथ 8,004 रन बनाए हैं. आईपीएल में विराट कोहली सबसे ज्यादा 8 शतक और 55 अर्धशतक भी लगा चुके हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2024 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).