Ind vs Eng 5th T20I 2021: विराट कोहली T20I क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले बनें पहले बल्लेबाज
भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें T20I मुकाबले में आज भारतीय कप्तान विराट कोहली ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंद में 80 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने T20I में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच को पीछे छोड़ दिया है.
India vs England 5th T20I Match 2021: भारत बनाम इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच अहमदाबाद (Ahmedabad) स्थित नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम (Narendra Modi Cricket Stadium) में खेले जा रहे पांचवें T20I मुकाबले में आज भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंद में 80 रन की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. इसके साथ ही उन्होंने T20I में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने के मामले में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच (Aaron Finch) को पीछे छोड़ दिया है. फिंच ने T20I क्रिकेट में बतौर कप्तान 1462 रन बनाए हैं. वहीं कोहली के नाम अब 1502 रन हो गया है. T20I क्रिकेट में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने के मामले में तीसरा नाम न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन (Kane Williamson) का आता है. विलियमसन ने 1383 रन बनाए हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2021 10:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

