Virat Kohli Imitates John Cena's Iconic Gesture: जॉन सीना बने विराट कोहली! वर्ल्ड कप रिंग दिखाते हुए किया 'यू कैन्ट सी मी' जैस्चर, डांस मूव्स से मचाया धमाल, देखें वीडियो
विराट कोहली हाल ही में WWE सुपरस्टार जॉन सीना के मशहूर 'यू कैन्ट सी मी' (You Can't See Me) इशारे की नकल करते हुए नजर आए. उन्होंने यह खास अंदाज उस वक्त दिखाया जब वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विनर्स रिंग (Champions Ring) को फ्लॉन्ट कर रहे थे.
Virat Kohli Imitates John Cena's Iconic Gesture: भारतीय क्रिकेट टीम और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली हाल ही में WWE सुपरस्टार जॉन सीना के मशहूर 'यू कैन्ट सी मी' (You Can't See Me) इशारे की नकल करते हुए नजर आए. उन्होंने यह खास अंदाज उस वक्त दिखाया जब वह आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विनर्स रिंग (Champions Ring) को फ्लॉन्ट कर रहे थे. विराट कोहली का यह अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. विराट कोहली ने यह रिंग पहनकर न सिर्फ फैंस को अपनी उपलब्धि की झलक दिखाई, बल्कि RCB की IPL 2025 जैकेट पहने हुए म्यूजिक की धुन पर थिरकते भी नजर आए. फरवरी 2025 में बीसीसीआई ने 'नमन अवॉर्ड्स' समारोह के दौरान भारतीय टी20 वर्ल्ड कप 2024 की विजेता टीम के हर खिलाड़ी को विशेष हीरे की बनी 'चैम्पियन्स रिंग' भेंट की थी. इस रिंग में हर खिलाड़ी का नाम, जर्सी नंबर और बीच में अशोक चक्र उकेरा गया है. कोहली का जश्न मनाने का यह अंदाज उनके फैंस को काफी पसंद आ रहा है, और जॉन सीना का स्टाइल अपनाकर उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो मैदान के अंदर ही नहीं, मैदान के बाहर भी एंटरटेनमेंट के बादशाह हैं.
विराट कोहली ने जॉन सीना की नकल की:
“His Time is N̶o̶w̶ Forever” 😎🖐
Virat Kohli is THE vibe! 😆❤️
🎧: John Cena (My Time is Now) pic.twitter.com/69uXWrPtcE
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) April 6, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2025 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

