Video: 'जगन मोहन रेड्डी की सरकार छवियों को नष्ट कर रही', हनुमा विहारी के आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन पर लगाए आरोप पर बोले वर्ला रमैया
भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी द्वारा आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाने पर टीडीपी नेता वर्ला रमैया का कहना है, "यह जानना बहुत हास्यास्पद है कि जगन मोहन रेड्डी की सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी हर चरण और हर क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रही है और छवियों को नष्ट कर रही है
भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी द्वारा आंध्र क्रिकेट एसोसिएशन (एसीए) पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाने पर टीडीपी नेता वर्ला रमैया का कहना है, "यह जानना बहुत हास्यास्पद है कि जगन मोहन रेड्डी की सरकार और सत्तारूढ़ पार्टी हर चरण और हर क्षेत्र में हस्तक्षेप कर रही है और छवियों को नष्ट कर रही है." जगन मोहन रेड्डी के राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण आंध्र प्रदेश राज्य ने अपनी छवि खो दी है... यह क्रिकेट के मैदान में भी पहुंच गया है...''
बता दें की भारतीय बल्लेबाज हनुमा विहारी द्वारा ने आरोप लगाते हुए कहा की,"आंध्र प्रदेश क्रिकेट में राजनीतिक हस्तक्षेप चरम पर है और यही वजह है कि उन्हें टीम की कप्तानी से इस्तीफा देना पड़ा। विहारी ने मध्य प्रदेश के खिलाफ रणजी ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मैच के बाद इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने लिखा कि उन्होंने बंगाल के खिलाफ मुकाबले के बाद टीम के 17वें खिलाड़ी पर चिल्ला दिया था. इसके बाद मामला बिगड़ गया था. विहारी के मुताबिक, उस खिलाड़ी के पिता राजनेता हैं और उन्होंने संघ पर कप्तानी से हटाने के लिए दबाव बनाया. विहारी की जगह रिकी भुई को कप्तान बनाया गया".
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2024 08:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

