क्रिकेट

Vande Mataram During Ind vs Pak: रोमांचक मुकाबले के दौरान स्टेडियम में बजाया गया 'वन्दे मातरम', सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

एशिया कप में आज टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत की. टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेला गया. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच को रद्द कर दिया गया. मैच रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले. पाकिस्तान के दो मैचों में तीन अंक हो गए हैं. पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को हराया था.

Vande Mataram During Ind vs Pak: रोमांचक मुकाबले के दौरान स्टेडियम में बजाया गया 'वन्दे मातरम', सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
स्टेडियम में बजाया गया 'वन्दे मातरम' (Photo Credits: Instagram)

एशिया कप में आज टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत की. टीम इंडिया का पहला मुकाबला पाकिस्तान के साथ खेला गया. टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच मैच को रद्द कर दिया गया. मैच रद्द होने से दोनों टीमों को एक-एक अंक मिले. पाकिस्तान के दो मैचों में तीन अंक हो गए हैं. पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को हराया था. वहीं, टीम इंडिया के खाते में एक मैच में एक अंक है. अब टीम इंडिया को सुपर-4 में पहुंचने के लिए चार सितंबर को होने वाले मुकाबले में हर हाल में नेपाल को हराना होगा. पाकिस्तान सुपर-4 में पहुंचने वाली पहली टीम है. इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. इस हाईवोल्टेज मुकाबले में टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 48.5 ओवर में 266 रन बनाकर सिमट गई. टीम इंडिया की तरफ से हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 87 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी ने सबसे ज्यादा चार विकेट चटकाए. मैच के दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. दरअसल, इशान किशन और हार्दिक पंड्या के बीच साझेदारी ने भारत को एक कठिन स्थिति से अपनी पारी को फिर से बनाने में मदद की, प्रशंसकों को मैदान में 'वन्दे मातरम' गाना गाते देखा गया.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by MS Visual Tales (@msvisualtales)

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2023 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).