क्रिकेट

IND vs NZ 2nd Test 2024 Day 3 Live Score Update: दूसरी पारी में टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, मिशेल सेंटनर के दूसरे शिकार बने शुभमन गिल

दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका लगा है. मिशेल सेंटनर ने शुभमन गिल को आउट कर पवेलियन भेज दिया है. जो मात्र 23 रन बनाकर आउट हुए हैं. खबर लिखें जानें तक भारत का स्कोर 100-2 (16 ओवर) था. भारत अभी भी 259 रन पीछे है.

IND vs NZ 2nd Test 2024 Day 3 Live Score Update: दूसरी पारी में टीम इंडिया को लगा दूसरा झटका, मिशेल सेंटनर के दूसरे शिकार बने शुभमन गिल
शुभमन गिल(Credit: X/@JonahAbraham26)

India National Cricket Team vs New Zealand National Cricket Team Match Scorecard: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम न्यूजीलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का दूसरा मुकाबला 24 अक्टूबर(गुरुवार) से पुणे (Pune) के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम (Maharashtra Cricket Association Stadium) में खेला जा रहा है. आज तीसरे दिन का खेल शुरू हो गया है. तीसरे दिन भारतीय स्पिनरों ने कोहराम मचाते हुए, दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम को 69.4 ओवरों में 255 रन पर समेट दिया. न्यूजीलैंड की टीम ने 358 रनों की विशाल बढ़त बना ली हैं. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से कप्तान टॉम लैथम ने सबसे ज्यादा 86 रनों की शानदार पारी खेली. टॉम ब्लंडेल नाबाद 41 रन और ग्लेन फिलिप्स नाबाद 48 रन बनाए हैं. टीम इंडिया की ओर से वाशिंगटन सुंदर ने सबसे ज्यादा चार विकेट किए. अश्विन 2 और जडेजा को 3 विकेट मिला है. टीम इंडिया को दूसरा टेस्ट मैच जीतने के लिए 359 का लक्ष्य मिला है. दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका लगा है. मिशेल सेंटनर ने शुभमन गिल को आउट कर पवेलियन भेज दिया है. जो मात्र 23 रन बनाकर आउट हुए हैं. खबर लिखें जानें तक भारत का स्कोर 100-2 (16 ओवर) था. भारत अभी भी  259 रन पीछे है.

टीम इंडिया का दूसरा विकेट गिरा

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2024 12:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).