क्रिकेट

IND Beat SA, ICC U19 World Cup 2024: टीम इंडिया ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में किया क्वालीफाई, दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में दी शिकस्त

6 फरवरी(मंगलवार) को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने फॉर्म में चल रहे दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर फाइनल में क्वालीफाई की है.

IND Beat SA, ICC U19 World Cup 2024: टीम इंडिया ने अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में किया क्वालीफाई, दक्षिण अफ्रीका को सेमीफाइनल में दी शिकस्त
India vs South Africa, ICC U19 World Cup 2024 (Photo: BCCI/Proteas)

IND Beat SA, ICC U19 World Cup 2024: 6 फरवरी(मंगलवार) को आईसीसी अंडर-19 विश्व कप 2024 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने फॉर्म में चल रहे दक्षिण अफ्रीका को 2 विकेट से हराकर फाइनल में क्वालीफाई की है. बेनोनी (दक्षिण अफ्रीका), छह फरवरी भारतीय गेंदबाजों ने आईसीसी अंडर-19 विश्व कप सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट पर 244 रन पर रोक दिया था. दक्षिण अफ्रीका की ओर से विकेटकीपर बल्लेबाज हुआन-ड्रे प्रिटोरियस ने 102 गेंद में 76 जबकि रिचर्ड सेलेट्सवेन ने 100 गेंद में 64 रन की पारी खेले, जिसमे राज लिम्बानी ने 3 महत्वपूर्ण विकेट झटके थे. 245 रन को चेस करने उतरी टीम इंडिया ने 48.5 ओवर में 8 विकेट खोकर जीत दर्ज की है. जिसमे सचिन दास 96, उदय सहारन 81 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल कर टीम को जीत दिलाई है.

ट्वीट देखें:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2024 09:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).