क्रिकेट

T20 world Cup Semifinal lineup: इन चार टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह, जानें कौन किससे कब टकरायेगा

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप अब अपने आखिर पड़ाव पर पहुंच रहा है. टी20 वर्ल्ड कप के चार सेमीफाइनलिस्ट मिल गए हैं. ग्रुप ए से इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया हैं. वहीं, ग्रुप बी से पाकिस्तान और न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई हैं.

T20 world Cup Semifinal lineup: इन चार टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई अपनी जगह, जानें कौन किससे कब टकरायेगा
न्यूजीलैंड, इंग्लैंड,ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान (Photo Credits: Twitter/ICC)

मुंबई: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) अब अपने आखिर पड़ाव पर पहुंच रहा है. टी20 वर्ल्ड कप के चार सेमीफाइनलिस्ट मिल गए हैं. ग्रुप ए से इंग्लैंड (England) और ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया हैं. वहीं, ग्रुप बी से पाकिस्तान (Pakistan) और न्यूजीलैंड (New Zealand) ने सेमीफाइनल में अपनी जगह बनाई हैं.पहला सेमीफाइनल 10 नवंबर को अबूधाबी (Abu Dhabi) के शेख जायद स्टेडियम में  इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा. वहीं दूसरा सेमीफाइनल 11 नवंबर को दुबई (Dubai) इंटरनेशन क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान की ऑस्ट्रेलिया से भिड़ंत होगा. इसके बाद दोनों सेमीफाइनल में जीत हासिल करने वाली टीमें 14 नवंबर को खिताबी मुकाबले में दुबई में एक दूसरे से टकराएंगी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 07, 2021 11:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).