T20 World Cup 2024: न्यू यॉर्क रवाना होने से पहले युवा फैन ने रोहित शर्मा के पैर छूकर वर्ल्ड कप के लिए दी शुभकामनाएं, वीडियो हुआ वायरल
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शुरुवात 2 जून से होगा. पहला मैच मेजबान अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जाएगा. वहीं भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी.
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का शुरुवात 2 जून से होगा. पहला मैच मेजबान अमेरिका और कनाडा के बीच खेला जाएगा. वहीं भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. इस बीच टी20 वर्ल्ड कप के लिए न्यू यॉर्क रवाना होने से पहले रोहित शर्मा का एक वीडियो आया है. जिसमें एक एक युवा फैन रोहित शर्मा के पैर छूकर वर्ल्ड कप के लिए शुभकामनाएं दे रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें की 25 मई को कप्तान रोहित शर्मा सहित टीम इंडिया के कुछ खिलाड़ी के साथ यूएसए के लिए रवाना हो गए हैं.
ये वो खिलाड़ी हैं जिनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाईं. पहले बैच में भारतीय खिलाड़ी रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा और जसप्रित बुमराह है. वहीं विराट कोहली 30 मई को रवाना होंगे. इसके अलावा यशस्वी जयसवाल, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल और रिजर्व शुभमन गिल, आवेश खान, खलील अहमद और रिंकू सिंह सहित दूसरा बैच 27 मई को रवाना होने वाले है.
देखें वीडियो:
A young fan touching the feet of Rohit Sharma and wishing very best for the World Cup. 🇮🇳
- Rohit is an emotion....!!!! pic.twitter.com/4l0iioKwZP
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2024 02:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

