PBKS Beat SRH IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 2 रन से हराया, लेकिन शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने जीता दिल
सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 2 रन से हरा कर अपना तीसरा जीत दर्ज की है, लेकिन शशांक सिंह(46) और आशुतोष शर्मा(33) ने अपनी धुआंधार पारी खेलकर फैंस का दिल जीता है.
PBKS vs SRH IPL 2024 Live Score Updates: सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 2 रन से हरा कर अपना तीसरा जीत दर्ज की है, लेकिन शशांक सिंह(46) और आशुतोष शर्मा(33) ने अपनी धुआंधार पारी खेलकर फैंस का दिल जीता है. वही पहली पारी में नितीश रेड्डी के फिफ्टी से सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 183 रनों का लक्ष्य दिया है, अर्शदीप सिंह ने 4 विकेट लेकर गेंद से कोहराम मचाया है. टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 182 रन जोड़े थे. जिसमे नितीश रेड्डी ने महत्वपूर्ण 64 रन की पारी खेली है. अर्शदीप सिंह 4, कगिसो रबाडा 1, तो हर्षल पटेल और सैम करन को 2-2 विकेट मिला था. 183 रन की टारगेट को पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 180 रन बना पाई है. वही एसआरएच के लिए भुवनेश्वर कुमार 2 और पैट कमिंस, टी नटराजन, नितीश रेड्डी, जयदेव उनादकट को 1-1 विकेट मिला है.
ट्वीट देखें:
Match 23. Sunrisers Hyderabad Won by 2 Run(s) https://t.co/xfpMW9ZvYy #TATAIPL #IPL2024 #PBKSvSRH
— IndianPremierLeague (@IPL) April 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2024 11:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

