क्रिकेट

SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद के फाइनल में प्रवेश करने के बाद काव्या मारन खुशी से झूम उठी, वीडियो हुआ वायरल

सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मारन तब बहुत खुश थीं जब उनकी टीम ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2024 के फाइनल में प्रवेश किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

SRH vs RR: सनराइजर्स हैदराबाद के फाइनल में प्रवेश करने के बाद काव्या मारन खुशी से झूम उठी, वीडियो हुआ वायरल
Kavya Maran (Photo Credit: Jiocinema)

सनराइजर्स हैदराबाद की मालिक काव्या मारन तब बहुत खुश थीं जब उनकी टीम ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर आईपीएल 2024 के फाइनल में प्रवेश किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह खेल उतार-चढ़ाव भरा रहा, पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद खराब शुरुवात के बाद नौ विकेट के नुकसान 175 रन बनाए. जवाब में, हैदराबाद के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करके अपनी टीम को फाइनल में पहुंचाना सुनिश्चित किया. राजस्थान की टीम 7 विकेट खोकर 139 रन ही बना पाई. अंत में सनराइजर्स हैदराबाद ने 36 रनों से मैच जीत लिया.

अब हैदराबाद 26 मई को आईपीएल 2024 के फाइनल में कोलकाता नाइट राइडर्स से भिड़ेगी. इस बीच काव्य मारन का हैदराबाद के मैच जीतने के बाद काव्य मारन खुशी से झूम उठी.हालांकि इससे पहले काव्या मारन को निराश देखा गया था क्योंकि सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी में लगातार विकेट गिर रहे थे. लेकिन बाद में उनकी निराशा खुशी में बदल गई. जब हैदराबाद के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया। नीचे आप वीडियो देख सकतें हैं.

देखें वीडियो:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 11:15 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).