क्रिकेट

Southern Brave vs Welsh Fire, 30th Match Abandoned: साउदर्न ब्रेव और वेल्श फायर के बीच 30वां मुकाबला बारिश की वजह से हुआ रद्द, यहां देखें 30वें मुकाबले का स्कोरकार्ड

इससे पहले वेल्श फायर की टीम के कप्तान टॉम एबेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउदर्न ब्रेव की टीम ने निर्धारित 100 गेंदों पर पांच विकेट खोकर ताबड़तोड़ 181 रन बनाए. साउदर्न ब्रेव की तरफ से ल्यूक वेल्स ने सबसे ज्यादा 53 रनों की आतिशी पारी खेली.

Southern Brave vs Welsh Fire, 30th Match Abandoned: साउदर्न ब्रेव और वेल्श फायर के बीच 30वां मुकाबला बारिश की वजह से हुआ रद्द, यहां देखें 30वें मुकाबले का स्कोरकार्ड
साउदर्न ब्रेव और वेल्श फायर (Photo Credits: Twitter)

Southern Brave vs Welsh Fire, 30th Match The Hundred Mens: द हंड्रेड मेंस प्रतियोगिता 2024 का 30वां मैच आज साउदर्न ब्रेव और वेल्श फायर के बीच रद्द हो गया हैं. दोनों टीमों ये मुकाबला साउथेम्प्टन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा था. बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया हैं. इससे पहले वेल्श फायर की टीम के कप्तान टॉम एबेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउदर्न ब्रेव की टीम ने निर्धारित 100 गेंदों पर पांच विकेट खोकर ताबड़तोड़ 181 रन बनाए. साउदर्न ब्रेव की तरफ से ल्यूक वेल्स ने सबसे ज्यादा 53 रनों की आतिशी पारी खेली. वेल्श फायर की ओर से टाइमल मिल्स ने सबसे ज्यादा दो विकेट चटकाए. वेल्श फायर की टीम को ये मुकाबला जीतने के लिए 100 गेंदों पर 182 रनों की दरकार थीं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेल्श फायर की पारी का महज 16 ही गेंद फेंका गया तभी बारिश आ गई. जिसके बाद मैच को रद्द कर दिया गया.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 14, 2024 10:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).