क्रिकेट

केंद्र पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- सौरव गांगुली बंगाल का बेटा है... क्या इसलिए उन्हें BCCI का अध्यक्ष नहीं बनाया गया

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर सौरव गांगुली को समर्थन देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. सीएम ममता ने कहा, 'सौरव गांगुली बंगाल का बेटा है... क्या इसलिए उसे BCCI का अध्यक्ष नहीं बनाया गया? यह राजनीति है.

केंद्र पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा- सौरव गांगुली बंगाल का बेटा है... क्या इसलिए उन्हें BCCI का अध्यक्ष नहीं बनाया गया
ममता बनर्जी (Photo Credits: Twitter)

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने एक बार फिर सौरव गांगुली को समर्थन देते हुए केंद्र सरकार पर निशाना साधा. सीएम ममता ने कहा, 'सौरव गांगुली बंगाल का बेटा है... क्या इसलिए उसे BCCI का अध्यक्ष नहीं बनाया गया? यह राजनीति है. आज आपने सौरव को यह नहीं दिया क्योंकि आप सत्ता में हैं. अगर 2024 में आप सत्ता में नहीं रहें तो क्या होगा?

ममता बनर्जी ने कहा, 'सौरव गांगुली के साथ बहुत गलत किया गया. उन्हें दुनिया भर में जाना जाता है. सीएम ममता ने कहा कि उन्होंने अनुराग ठाकुर के भाई को भी मौका दे दिया... लेकिन सौरव को नहीं. पद किसी और के लिए रखा जा रहा है? रोजर बिन्नी को बीसीसीआई अध्यक्ष बनाया गया है. सीएम ममता ने आरोप लगाते हुए कहा कि सौरव गांगुली बंगाल के बेटे हैं, इसलिए वह ICC प्रमुख नहीं हो सकते.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2022 05:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).