SL-W Beat BAN-W, Asia Cup 2024 4th Match Live Score Update: श्रीलंका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से रौंदा, जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज
इससे पहले बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर महज 111 रन बनाई. बांग्लादेश की तरफ से कप्तान निगार सुल्ताना ने सबसे ज्यादा नाबाद 48 रन की पारी खेली.
SL-W Beat BAN-W, Asia Cup 2024 4th Match: महिला एशिया कप 2024 का आगाज हो गया हैं. एशिया कप का चौथा मुकाबला श्रीलंका राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम और बांग्लादेश राष्ट्रीय महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में श्रीलंका ने बांग्लादेश को सात विकेट से हरा दिया हैं. इसके साथ ही श्रीलंका ने भी जीत के साथ इस टूर्नामेंट की शुरूआत की हैं. इससे पहले बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की टीम निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट खोकर महज 111 रन बनाई. बांग्लादेश की तरफ से कप्तान निगार सुल्ताना ने सबसे ज्यादा नाबाद 48 रन की पारी खेली. श्रीलंका की ओर से उदेशिका प्रबोधनी और इनोशी प्रियदर्शनी ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट ली. लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने महज 17.1 ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया. श्रीलंका की तरफ से विषमि गुणरत्ने ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश की ओर से नाहिदा अक्टर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाई.
What a way to kick off the #WomensAsiaCup2024! 💪🇱🇰 A fantastic 7-wicket victory over Bangladesh! #WomensAsiaCup2024 #SLvBAN #GoLionesses pic.twitter.com/W8cIqRi63n
— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) July 20, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 20, 2024 10:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

