Shubman Gill Heated Argument With Umpire: अभिषेक शर्मा के खिलाफ DRS को लेकर भड़के शुभमन गिल, अंपायर से हुई तीखी नोकझोंक, देखें वायरल वीडियो

रिव्यू के बाद भी जब अंपायर का फैसला अभिषेक शर्मा के पक्ष में ही रहा, तो शुभमन गिल काफी नाराज़ नजर आए. उन्होंने अंपायरों से गुस्से में बातचीत की, जबकि दोनों ऑन-फील्ड अंपायर उन्हें कुछ समझाने की कोशिश करते रहे. गिल पूरी तरह से संतुष्ट नहीं दिखे और वहीं खड़े अभिषेक शर्मा ने उन्हें शांत रहने को कहा

Shubman Gill Heated Argument With Umpire: गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल एक बार फिर आईपीएल 2025 में अंपायर्स से तीखी बहस को लेकर चर्चा में आ गए हैं. यह वाकया 2 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान हुआ. मामला मैच के 14वें ओवर की चौथी गेंद का है, जब प्रसिध कृष्णा ने लेग स्टंप पर एक शानदार यॉर्कर फेंकी जो सीधे ओपनर अभिषेक शर्मा के पैड्स पर लगी. इसके बाद गुजरात टाइटंस ने तुरंत डीआरएस लेने का फैसला किया. हालांकि, रिव्यू के बाद भी जब अंपायर का फैसला अभिषेक शर्मा के पक्ष में ही रहा, तो शुभमन गिल काफी नाराज़ नजर आए. उन्होंने अंपायरों से गुस्से में बातचीत की, जबकि दोनों ऑन-फील्ड अंपायर उन्हें कुछ समझाने की कोशिश करते रहे. गिल पूरी तरह से संतुष्ट नहीं दिखे और वहीं खड़े अभिषेक शर्मा ने उन्हें शांत रहने को कहा. ऐसा प्रतीत हुआ कि गिल गेंद ट्रैकिंग सिस्टम में किसी तकनीकी खामी से नाराज थे, जिसके चलते फैसला उनके पक्ष में नहीं गया. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जहां फैंस इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

शुभमन गिल की अंपायर से हुई तीखी नोकझोंक, देखें वायरल वीडियो

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\