क्रिकेट

Shardul Thakur Completes 100 IPL Matches: शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल में खेला 100वां मैच, खास मौके पर LSG के मेंटर जहीर खान ने स्पेशल जर्सी देकर किया सम्मानित, देखें वीडियो

शार्दुल ठाकुर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) करियर में एक अहम मील का पत्थर पार कर लिया है. इस स्टार ऑलराउंडर ने आईपीएल में अपने 100 मैच पूरे कर लिए हैं. 33 वर्षीय शार्दुल ने यह उपलब्धि कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) मुकाबले से पहले हासिल की. इस खास मौके पर एलएसजी के मेंटर जहीर खान ने शार्दुल को "100" नंबर वाली विशेष जर्सी भेंट की.

Shardul Thakur Completes 100 IPL Matches: शार्दुल ठाकुर ने आईपीएल में खेला 100वां मैच, खास मौके पर LSG के मेंटर जहीर खान ने स्पेशल जर्सी देकर किया सम्मानित, देखें वीडियो

Shardul Thakur Completes 100 IPL Matches: शार्दुल ठाकुर ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) करियर में एक अहम मील का पत्थर पार कर लिया है। इस स्टार ऑलराउंडर ने आईपीएल में अपने 100 मैच पूरे कर लिए हैं. 33 वर्षीय शार्दुल ने यह उपलब्धि कोलकाता के प्रतिष्ठित ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) मुकाबले से पहले हासिल की. इस खास मौके पर एलएसजी के मेंटर जहीर खान ने शार्दुल को "100" नंबर वाली विशेष जर्सी भेंट की. शार्दुल ठाकुर अब तक आईपीएल में 100 से अधिक विकेट ले चुके हैं. दिलचस्प बात यह रही कि आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में उन्हें कोई खरीदार नहीं मिला था. हालांकि, एलएसजी ने चोटिल मोहसिन खान की जगह उन्हें टीम में शामिल किया. इसके बाद से ही ऋषभ पंत की कप्तानी वाली लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए शार्दुल गेंद से मैच-विनर की भूमिका निभा रहे हैं.

शार्दुल ठाकुर के लिए यादगार पल

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).