क्रिकेट

RCB Fans Tearing MS Dhoni's CSK Jersey: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फैंस का शर्मनाक हरकत, IPL 2025 मैच के बाद एमएस धोनी की CSK जर्सी फाड़ी, चेन्नई समर्थकों से की बदसलूकी, देखें वीडियो

आईपीएल 2025 में 3 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आरसीबी बनाम सीएसके मुकाबले ने रोमांच की सारी हदें पार कर दीं. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को महज दो रनों से हराकर जीत दर्ज की. हालांकि मैदान पर क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला,

RCB Fans Tearing MS Dhoni's CSK Jersey: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु फैंस का शर्मनाक हरकत, IPL 2025 मैच के बाद एमएस धोनी की CSK जर्सी फाड़ी, चेन्नई समर्थकों से की बदसलूकी, देखें वीडियो

RCB Fans Tearing MS Dhoni's CSK Jersey: आईपीएल 2025 में 3 मई को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आरसीबी बनाम सीएसके मुकाबले ने रोमांच की सारी हदें पार कर दीं. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को महज दो रनों से हराकर जीत दर्ज की. हालांकि मैदान पर क्रिकेट का जबरदस्त रोमांच देखने को मिला, लेकिन मैच के बाद कुछ दर्शकों की हरकतों ने खेल भावना को ठेस पहुंचाई. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरसीबी फैंस को सीएसके समर्थकों के साथ बदसलूकी करते हुए देखा गया. वायरल वीडियो में एक आरसीबी फैन को एमएस धोनी की सीएसके जर्सी फाड़ते हुए दिखाया गया, जो एक अन्य प्रशंसक पहने हुए था. वहीं, कुछ आरसीबी समर्थकों का एक ग्रुप एक सीएसके फैन को सड़क पर घेरकर जोर-जोर से जश्न मनाता नजर आया और उसे डराने-धमकाने जैसी हरकतें की गईं. इस घटना की सोशल मीडिया पर काफी आलोचना हो रही है और कई यूजर्स ने इसे खेल भावना के खिलाफ बताया है.

 IPL 2025 मैच के बाद एमएस धोनी की CSK जर्सी फाड़ी

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2025 11:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).