क्रिकेट

Scotland vs Australia, 1st T20I Live Score Update: इन दिग्गजों खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 4 सितंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग के ग्रेंज क्रिकेट क्लब में शाम साढ़े छह बजे से खेला जा रहा हैं. स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन के कंधों पर हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिशेल मार्श कर रहे हैं.

Scotland vs Australia, 1st T20I Live Score Update: इन दिग्गजों खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही है दोनों टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
स्कॉटलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

Scotland National Cricket Team vs Australia National Cricket Team: स्कॉटलैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) का पहला मुकाबला आज यानी 4 सितंबर को खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एडिनबर्ग (Edinburgh) के ग्रेंज क्रिकेट क्लब (Grange Cricket Club) में शाम साढ़े छह बजे से खेला जा रहा हैं. स्कॉटलैंड की कमान रिची बेरिंगटन (Richie Berrington) के कंधों पर हैं. जबकि ऑस्ट्रेलिया की अगुवाई मिशेल मार्श (Mitchell Marsh) कर रहे हैं. यह दोनों देशों के बीच पहली बार कोई द्विपक्षीय सीरीज खेली जा रही है. स्कॉटलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच अबतक महज 1 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेला गया हैं. इस दौरान ऑस्ट्रेलिया ने 5 विकेट से जीत हासिल की थी. इस बीच पहले टी20 मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन दिग्गज खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

स्कॉटलैंड: जॉर्ज मुन्से, ओली हेयर्स, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), माइकल लीस्क, मार्क वॉट, जैक जार्विस, चार्ली कैसेल, जैस्पर डेविडसन, ब्रैड व्हील.

ऑस्ट्रेलिया: ट्रैविस हेड, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, मिशेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, कैमरून ग्रीन, सीन एबॉट, जेवियर बार्टलेट, एडम ज़म्पा, रिले मेरेडिथ.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 06:13 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).