Sachin Tendulkar’s statue Unveiling at Wankhede Stadium Live Streaming: वानखेड़े स्टेडियम में आज दोबारा गूंजेगा सचिन-सचिन के नारे, वर्ल्ड कप मुकाबले से पहले स्टैच्यू से उठेगा पर्दा; जानें कब, कहां और कैसे देखें
भारत के करोड़ों क्रिकेट फैंस को जश्न के कई मौके देने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का स्टैच्यू पूरी तरह तैयार हो गया है. मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में आज 1 नवंबर को एक बार फिर सचिन-सचिन के नारे लगते नजर आएंगे. इस स्टेडियम में सचिन के आदम कद के स्टैच्यू का अनावरण किया जाएगा.
भारत के करोड़ों क्रिकेट फैंस को जश्न के कई मौके देने वाले पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का स्टैच्यू पूरी तरह तैयार हो गया है. मुंबई के प्रतिष्ठित वानखेड़े स्टेडियम में आज 1 नवंबर को एक बार फिर सचिन-सचिन के नारे लगते नजर आएंगे. इस स्टेडियम में सचिन के आदम कद के स्टैच्यू का अनावरण किया जाएगा. इस दौरान महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहेंगे. टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच वनडे वर्ल्ड कप का मैच 2 नवंबर को इसी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह प्रतिमा 22 फीट ऊंची होगी. इस स्टैच्यू का अनावरण आज शाम 5:30 बजे से होने वाला हैं. इस अनावरण को न्यूज़ चैनल पर देख सकते हैं. सोशल मीडिया प्लेटफार्म यूट्यूब पर भी देखा जा सकता हैं.
(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)