क्रिकेट

सचिन तेंदुलकर ने अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की सराहना की, कहा, 'अगर इन लड़कों ने पहले बल्लेबाजी की होती, तो 300 का स्कोर बनाया होता'

8 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 57वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 विकेट से हरा दिया.

सचिन तेंदुलकर ने अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की सराहना की, कहा, 'अगर इन लड़कों ने पहले बल्लेबाजी की होती, तो 300 का स्कोर बनाया होता'
SRH, Sachin Tendulkar (Photo Credit: IPL/X)

8 मई को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 57वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को सनराइजर्स हैदराबाद ने 10 विकेट से हरा दिया. इस बीच भारत के क्रिकेट दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया पर शानदार प्रदर्शन के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की सलामी जोड़ी अभिषेक शर्मा और ट्रैविस हेड की जमकर प्रशंसा की. सचिन तेंदुलकर ने लिखा, "आज रात एक विनाशकारी शुरूआती साझेदारी को कमतर आंकना होगा. अगर ये लड़के पहले बल्लेबाजी करते तो 300 का स्कोर बनाते!".

इस मैच में लखनऊ ने टॉस जीत के पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट के नुकशान 165 रन बनाए थे. हैदराबाद ने 166 रन के लक्ष्य को सिर्फ 9.4 ओवर में ही हासिल कर लिया और वह भी बिना कोई विकेट खोए.

देखें ट्वीट:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2024 11:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).