क्रिकेट

SA Beat WI ICC T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज हुई बाहर

आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने मेजबान वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हो गई है. वेस्टइंडीज ने पहले करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकशान पर 135 रन बनाए थे.

SA Beat WI ICC T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंची दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज हुई बाहर
WI vs SA (Photo Credit: X)

WI vs SA ICC T20 World Cup 2024: आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने मेजबान वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है. दूसरी ओर, वेस्टइंडीज की टीम टी20 विश्व कप 2024 से बाहर हो गई है. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी  करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकशान पर 135 रन बनाए थे. जवाब में दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने 7 विकेट खोकर 5 गेंद शेष रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया. इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का टी20 वर्ल्ड कप में विजयी अभियान जारी है.

जबकि ग्रुप 2 में दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम ने अपने तीनों मैच जीत कर शीर्ष पर रही. ऐसे में सेमीफाइनल में ग्रुप 1 में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम का सामना होगा. दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के लिए तबरेज़ शम्सी ने 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट झटके. जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सेमीफाइनल पहुचीं अफ्रीका:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).