RR vs LSG, IPL 2023 Match 26 Live Score Update: आज के हाईवोल्टेज मुकाबले में इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रही हैं राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें, प्लेइंग इलेवन पर एक नजर
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 26वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. जीत की हैट्रिक लगा चुकी राजस्थान रॉयल्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में अपना दबदबा बरक़रार रखना चाहेगी.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 26वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. जीत की हैट्रिक लगा चुकी राजस्थान रॉयल्स की टीम लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में अपना दबदबा बरक़रार रखना चाहेगी. इस मैच के ज़रिए दोनों ही टीमें अपना-अपना इस सीज़न का छठा मैच खेलेंगी. राजस्थान अब तक पांच में से 4 मैच जीत चुकी है, जबकि लखनऊ ने 5 में से 3 मैचों में जीत हासिल की है. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस रोचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम इन दिग्गजों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं.
प्लेइंग इलेवन पर एक नजर:
राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल.
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुनाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, नवीन-उल-हक, अवेश खान, युधवीर सिंह चरक, रवि बिश्नोई.
Match 26. Lucknow Super Giants XI: K L Rahul (c), K Mayers, N Pooran (wk), D Hooda, M Stoinis, K Pandya, A Badoni, Y Singh, R Bishnoi, A Khan, Naveen-ul-Haq. https://t.co/vqw8WrjNEb #TATAIPL #RRvLSG #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2023
Match 26. Rajasthan Royals XI: J Buttler, Y Jaiswal, S Samson (c/wk), R Parag, D Jurel, S Hetmyer, R Ashwin, T Boult, Y Chahal, S Sharma, J Holder. https://t.co/vqw8WrjNEb #TATAIPL #RRvLSG #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 07:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

