RR vs LSG, IPL 2023 Match 26 Live Score Update: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से रौंदा, आवेश खान और मार्कस स्टोइनिस ने की शानदार गेंदबाजी
इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 154 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 26वां मैच आज राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हरा दिया हैं. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली. इससे पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 154 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज काइल मेयर्स ने सबसे ज्यादा 51 रनों की पारी खेली. राजस्थान रॉयल्स की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 20 ओवर में छह विकेट खोकर महज 144 रन ही बना सकीं. राजस्थान रॉयल्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आवेश खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.
Match 26. Lucknow Super Giants Won by 10 Run(s) https://t.co/vqw8WrjNEb #TATAIPL #RRvLSG #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2023 11:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

