क्रिकेट

Romario Shepherd Catch: डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ रोमारियो शेफर्ड ने हवे में उड़कर लपका शानदार कैच, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

साउथ अफ्रीका की टी20 लीग एसए 20 लीग 2024 का आगाज 10 जनवरी से हो गया है. आईपीएल जैसी ही इस टी20 लीग का इस बार दूसरा सीजन खेला जा रहा है. आज लीग का सातवां मुकाबला डरबन सुपर जाइंट्स और जॉबर्ग सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. इस मैच में डरबन सुपर जाइंट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया.

Romario Shepherd Catch: डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ रोमारियो शेफर्ड ने हवे में उड़कर लपका शानदार कैच, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
रोमारियो शेफर्ड (Photo Credits: Twitter)

साउथ अफ्रीका की टी20 लीग एसए 20 लीग 2024 का आगाज 10 जनवरी से हो गया है. आईपीएल जैसी ही इस टी20 लीग का इस बार दूसरा सीजन खेला जा रहा है. आज लीग का सातवां मुकाबला डरबन सुपर जाइंट्स और जॉबर्ग सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा हैं. इस मैच में डरबन सुपर जाइंट्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डरबन सुपर जाइंट्स की टीम की शुरुआत कुछ खास नहीं रहीं और सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक महज 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इस मैच का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. मैच के चौथे ओवर में एक शानदार कैच देखने को मिला. मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने नंद्रे बर्गर की गेंद पर तगड़ा शॉट लगाया, लेकिन वहां खड़े रोमारियो शेफर्ड ने हवे में उड़ कर एक हाथ से शानदार कैच पकड़ा. इस कैच को देखकर बल्लेबाज समेत फैंस भी हैरान हो गए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2024 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).