MI Practice Session: IPL 2024 से पहले मुंबई इंडियंस की अभ्यास सत्र के दौरान Rohit Sharma ने की जसप्रीत बुमराह के कलाबाजी कैच की सराहना
बुमराह ने एक अच्छा डाइविंग कैच लिया, जिससे रोहित प्रभावित हुए और उन्होंने तेज गेंदबाज के प्रयास की सराहना करने के लिए ताली बजाई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
MI Practice Session: रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस (MI) कैंप में हाल ही में अभ्यास सत्र के दौरान जसप्रीत बुमराह के कैच पकड़ने के लिए कलाबाजी प्रयास की सराहना की. एमआई इस समय अहमदाबाद में है. रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ सीजन के अपने शुरुआती मैच की तैयारी कर रहा है. मुंबई फ्रेंचाइजी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर करके हालिया कैचिंग सत्र की झलक दी, जहां रोहित, बुमराह और शम्स मुलानी को कैचिंग का अभ्यास करते देखा जा सकता है. सत्र के दौरान, बुमराह ने एक अच्छा डाइविंग कैच लिया, जिससे रोहित प्रभावित हुए और उन्होंने तेज गेंदबाज के प्रयास की सराहना करने के लिए ताली बजाई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.
वीडियो देखें:
𝐁𝐎𝐎𝐌 🤝 𝐑𝐨 🤝 𝐒𝐡𝐚𝐦𝐬 🤝 𝐀𝐝𝐦𝐢𝐧
Following the Commander's orders 😉#OneFamily #MumbaiIndians | @ImRo45 @Jaspritbumrah93 @JimmyPamment pic.twitter.com/cyD4mtRHfu
— Mumbai Indians (@mipaltan) March 23, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2024 03:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

