क्रिकेट

Rohit Sharma Angry On Shubman Gill: मोहाली में रन आउट होने के बाद रोहित शर्मा हुए शुभमन गिल से नाराज, सलामी बल्लेबाज पर भड़के 'हिटमैन' (Watch Video)

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले में दोनों टीमें मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेलने उतरी हैं. इस बीच मोहाली में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

Rohit Sharma Angry On Shubman Gill: मोहाली में रन आउट होने के बाद रोहित शर्मा हुए शुभमन गिल से नाराज, सलामी बल्लेबाज पर भड़के 'हिटमैन' (Watch Video)
रन आउट होने के बाद रोहित शर्मा हुए शुभमन गिल से नाराज (Photo Credits: Twitter)

टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीन मुकाबलों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज खेला जा रहा हैं. इस मुकाबले में दोनों टीमें मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेलने उतरी हैं. इस बीच मोहाली में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 158 रन बनाई. टीम इंडिया को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 159 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रहीं और दूसरी ही गेंद पर कप्तान रोहित शर्मा रन आउट हो गए. इस दौरान वह अपने साथी खिलाड़ी शुभमन गिल पर काफी ज्यादा गुस्सा करते नजर आए. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. दरअसल रोहित शर्मा ने पारी की दूसरी गेंद पर सीधा शॉट खेला और वह एक रन के लिए दौड़े, लेकिन नॉनस्ट्राइकर एंड पर खड़े शुभमन गिल ने रोहित शर्मा को ना देखकर, वह गेंद की तरफ देखते रह गए. इतनी देर में रोहित शर्मा नॉनस्ट्राइकर एंड पर पहुंच गए थे. हालांकि रोहित शर्मा के शॉट खेलने के बाद शुभमन गिल ने रोहित शर्मा को रन लेने से मना किया, लेकिन रोहित शर्मा ने उसे नहीं देखा. रोहित अपने गुस्से पर काबू नहीं रख सके और उन्होंने लाइव मैच के दौरान शुभमन गिल को डांट दिया. शुभमन गिल इस दौरान रोहित शर्मा के कुछ कहते भी नजर आए, लेकिन रोहित शर्मा ने काफी गुस्से में मैदान से बाहर चले गए.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 11, 2024 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).