क्रिकेट

Rohit-Hardik Unfollow To Eachother On Instagram: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो! जानें वायरल दावे का सच

आईपीएल के आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियस में बड़े बदलाव नजर आए हैं. मुंबई इंडियस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया हैं. जब से मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया तब से बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. फैंस मुंबई इंडियस के इस फैसले से नाखुश नजर आ रहे थे.

Rohit-Hardik Unfollow To Eachother On Instagram: रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया पर किया अनफॉलो! जानें वायरल दावे का सच
रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या (Photo Credits: Twitter)

आईपीएल के आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियस में बड़े बदलाव नजर आए हैं. मुंबई इंडियस ने रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान नियुक्त कर दिया हैं. जब से मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया तब से बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. फैंस मुंबई इंडियस के इस फैसले से नाखुश नजर आ रहे थे. वहीं रिपोर्ट्स की माने तो रोहित शर्मा और मुंबई इंडियस के मैनेजमेंट के बीच सबकुछ ठीक नहीं है. अब ऐसा दावा किया जा रहा है कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या ने एक-दूसरे को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया है. सोशल मीडिया पर एक स्क्रीनशॉट काफी वायरल हो रहा है जिसमें रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह और हार्दिक पांड्या का प्रोफाइल शेयर किया गया है. इसके मुताबिक दोनों पहले एक-दूसरे को फॉलो करते थे. लेकिन अब अनफॉलो कर दिया है. बता दें कि इस दावे का पता लगाने के लिए दोनों दिग्गज खिलाड़ियों के प्रोफाइल चेक किए. रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या एक-दूसरे को इंस्टाग्राम पर फॉलो तो नहीं करते हैं. लेकिन ये पता नहीं चल पाया है कि दोनों पहले फॉलो करते थे या नहीं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).