RCB vs KKR IPL 2023 Match 36 Live Score Update: चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का 7वां विकेट गिरा, वानिन्दु हसरंगा हुए आउट
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 36वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लगातार पिछले चार मैचों से हार रही है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बैक टू बैक दो मुकाबले जीते है.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 36वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला बेंगलुरु के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम लगातार पिछले चार मैचों से हार रही है, वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने बैक टू बैक दो मुकाबले जीते है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस सीजन के सात में से चार मैच जीत चुकी है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स को सात मुकाबलों में महज दो जीत हासिल हुई है. इस मैच में दोनों की टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस बीच टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 200 रन बनाए. कोलकाता नाइट राइडर्स की तरफ से सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय आतिशी बल्लेबाजी करते 56 रनों की पारी खेली. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से वानिन्दु हसरंगा और विजयकुमार वैशाक ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट चटकाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को ये मुकाबला जीतने के लिए 20 ओवर में 201 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम को 7वां बड़ा झटका लगा हैं. वानिन्दु हसरंगा 5 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का स्कोर 152/7.
Match 36. WICKET! 16.5: Wanindu Hasaranga 5(4) ct Anukul Roy (Sub) b Andre Russell, Royal Challengers Bangalore 152/7 https://t.co/o8MipjFKT1 #TATAIPL #RCBvKKR #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 26, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2023 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

