RCB vs DC, IPL 2023 Match 20 Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से दी करारी शिकस्त, आरसीबी के गेंदबाजों ने बरपाया कहर
इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 174 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 50 रनों की तूफानी पारी खेली.
इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का 20वां मैच आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. दोनों टीमों के दरमियान यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 23 रनों से हरा दिया हैं. इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान डेविड वार्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में छह विकेट खोकर 174 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की तरफ से विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 50 रनों की तूफानी पारी खेली. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मिचेल मार्श और कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर महज 151 रन ही बना सकीं. दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से मनीष पांडेय ने सबसे ज्यादा 50 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से विजयकुमार वैशाक ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके.
Match 20. Royal Challengers Bangalore Won by 23 Run(s) https://t.co/xb3InbFbrg #TATAIPL #RCBvDC #IPL2023
— IndianPremierLeague (@IPL) April 15, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2023 07:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

