क्रिकेट

RCB New Head Coach: आईपीएल 2024 से आरसीबी के लिए एंडी फ्लावर मुख्य कोच के रूप में रखेंगे कदम

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए नए युग की शुरुआत होने वाली है. आरसीबी के क्रिकेट संचालन निदेशक, माइक हेसन, 31 अगस्त को अपने पद से हट जाएंगे. कथित तौर पर उनकी जगह एंडी फ्लावर मुख्य कोच बनेंगे.

RCB New Head Coach: आईपीएल 2024 से आरसीबी के लिए  एंडी फ्लावर मुख्य कोच के रूप में रखेंगे कदम
Andy Flower (Photo Credit: Twitter)

RCB New Head Coach: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 (आईपीएल 2024) से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए नए युग की शुरुआत होने वाली है. आरसीबी के क्रिकेट संचालन निदेशक, माइक हेसन, 31 अगस्त को अपने पद से हट जाएंगे. कथित तौर पर उनकी जगह एंडी फ्लावर मुख्य कोच बनेंगे. यह भी पढ़ें: Shimron Hetmyer Catch Video: भारत के खिलाफ पहले टी20 में सूर्यकुमार यादव को आउट करने के लिए शिम्रोन हेटमायर लपका बेहतरीन डाइविंग कैच, देखें वीडियो

आरसीबी के मुख्य कोच संजय बांगर और माइक हेसन के सहयोगी स्टाफ के बाकी सदस्यों के भी जाने की उम्मीद है. क्रिकबज के एक रिपोर्ट के मुताबिक , एंडी फ्लावर राजस्थान रॉयल्स समेत कई संस्थाओं से बातचीत कर रहे थे. अब यह स्पष्ट है कि बेंगलुरु स्थित फ्रेंचाइजी ने आगामी वर्षों के लिए उनकी सेवाएं बरकरार रखी हैं.

देखें पोस्ट: 

हालाँकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि एबी डिविलियर्स, जिन्होंने फ्रैंचाइज़ी की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान दिया है , एंडी फ्लावर के साथ मेंटर के रूप में काम कर सकते हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).