क्रिकेट

RCB Beat SRH, IPL 2024 41th Match Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रनों से हराया, गेंदबाजों ने की बेहतरीन गेंदबाजी

इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 206 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 51 रनों की शानदार पारी खेली.

RCB Beat SRH, IPL 2024 41th Match Live Score Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रनों से हराया, गेंदबाजों ने की बेहतरीन गेंदबाजी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Photo Credits: Twitter)

RCB Beat SRH, IPL 2024 41th Match: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में आज 41वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला हैदराबाद के होमग्राउंड राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रनों से हरा दिया. इसी के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ये दूसरी जीत हैं. इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रही हैं. टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 206 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की तरफ से सलामी बल्लेबाज विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 51 रनों की शानदार पारी खेली. सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से जयदेव उनादकट ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके. लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर महज 171 रन ही बना सकीं. सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ शाहबाज़ अहमद ने सबसे ज्यादा नाबाद 40 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से कैमरून ग्रीन, कर्ण शर्मा और स्वप्निल सिंह ने सबसे ज्यादा दो-दो विकेट झटके.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2024 11:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).