Ravichandran Ashwin Half Century: भारत की लडखडाती पारी को रविचंद्रन अश्विन ने संभाला, महज 58 गेंदों में ठोका अर्धशतक
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मैच आज यानी 19 सितम्बर को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला किया. भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नही रही.
Indian National Cricket Team vs Bangladesh National Cricket Team 1st Test 2024 Day 1 Live Score: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम बांग्लादेश राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पहला टेस्ट मैच आज यानी 19 सितम्बर को चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम की शुरुआत कुछ खास नही रही. भारत ने 165 रन पर 6 विकेट खो दिए थे. हालांकि भारत की लडखडाती पारी को रविचंद्रन अश्विन ने संभाला और महज 58 गेंदों में अर्धशतक ठोका दिया. खबर लिखे जाने तक भारत का स्कोर 61 ओवर में 6 विकेट के नुकसान 243 रन है. फिलहाल भारत की ओर से रविंद्र जडेजा 55 गेंदों में 41 रन और रविचंद्रन अश्विन 61 गेंदों में 54 रन बनाकर नाबाद हैं.
भारत बनाम बांग्लादेश पहला टेस्ट मैच
पहली पारी में भारत की बल्लेबाजी: 243/6 (61 ओवर) (यशस्वी जायसवाल 56, ऋषभ पंत 39, रोहित शर्मा 6 रन, विराट कोहली 6 रन और शुभमन गिल 0, केएल राहुल 16 रन)
पहली पारी में बांग्लादेश की गेंदबाजी: (हसन महमूद 51/4, तस्कीन अहमद 47/0, नाहिद राना 60/1, मेहदी हसन मिराज 42/1)
बता दें की भारतीय टीम एक लम्बे ब्रेक के बाद मैदान पर उतरी है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भारतीय टीम के 9 मैचों में 6 जीत, 2 हार और एक ड्रा के साथ 74 अंक है और टीम पहले स्थान पर है. दूसरी ओर, बांग्लादेश की टीम हाल ही में पाकिस्तान का उसी के घर में 2-0 से टेस्ट सीरीज में सूफड़ा साफ करके के आ रही है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में बांग्लादेश के 6 मैचों में 3 जीत और 3 हार के साथ 33 अंक है और टीम चौथे स्थान पर है.
भारत की लडखडाती पारी को रविचंद्रन अश्विन ने संभाला
Ash Anna lighting up the Chepauk with a cracking half-century.
This is his 15th FIFTY in Test cricket.
Live - https://t.co/fvVPdgXtmj… #INDvBAN @IDFCFIRSTBank | @ashwinravi99 pic.twitter.com/KIK8EFV1Yw
— BCCI (@BCCI) September 19, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

