Rashid Khan Throws His Bat in Anger: करीम जनत द्वारा सिंगल लेने से मना करने पर राशिद खान ने गुस्से में फेंका अपना बल्ला, वीडियो हुआ वायरल

मंगलवार, 25 जून को अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 सुपर 8 मैच के दौरान करीम जनत द्वारा सिंगल लेने से मना करने पर राशिद खान ने गुस्से में अपना बल्ला फेंक दिया. यह घटना पहली पारी के आखिरी ओवर में हुई जब अफगानिस्तान की बल्लेबाजी कर रही थी.

Rashid Khan Throws His Bat in Anger: मंगलवार, 25 जून को अफगानिस्तान बनाम बांग्लादेश आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 सुपर 8 मैच के दौरान करीम जनत द्वारा सिंगल लेने से मना करने पर राशिद खान ने गुस्से में अपना बल्ला फेंक दिया. यह घटना पहली पारी के आखिरी ओवर में हुई जब अफगानिस्तान की बल्लेबाजी कर रही थी. राशिद ने तंजीम साकिब की गेंद पर 'हेलीकॉप्टर' शॉट लगाने के प्रयास में गेंद को हवा में ऊंचा उछाल दिया था. इस दौरान राशिद रन पूरा करने के लिए नॉन-स्ट्राइकर छोर पर दौड़े और डबल लेने के लिए कोशिश किये. हालांकि, करीम जनत ने रन लेने से मना कर दिया और उन्हें रुकने के लिए हाथ से इशारा किया.

इस बीच अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को गुस्सा आया और लगभग आधे रास्ते तक दौड़ने के बाद उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर फेंक दिया. बाद में जनत ने बल्ला उठाकर उन्हें दे दिया और राशिद अपने साथी से बात करने के मूड में नहीं थे. मुँह फेर के वह चले गए. हालांकि इसके उसी ओवर की आखिरी गेंद पर राशिद खान ने छक्का लगाकर अपनी टीम को 115 रनों तक पहुंचाया. नीचे आप इसका पूरा वीडियो देख सकतें हैं.

राशिद खान ने गुस्से में अपना बल्ला फेंका:

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

संबंधित खबरें

Barkat Ibrahimzai Age Controversy: अफगानिस्तान अंडर-19 क्रिकेटर बरकात इब्राहिमजई की उम्र पर उठा सवाल, बांग्लादेश के खिलाफ वनडे के दौरान तस्वीर वायरल होने के बाद मचा घमासान

Zimbabwe vs Afghanistan, 3rd T20I Match 2024 Live Playing XI Update: तीसरे टी20 मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

Zimbabwe vs Afghanistan, 3rd T20I Match 2024 Live Toss Update: तीसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला

Zimbabwe vs Afghanistan, 2nd T20I Match 2024 Live Playing XI Update: दूसरे टी20 मुकाबले में इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं जिम्बाब्वे और अफगानिस्तान, दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर

\