क्रिकेट

Ram Siya Ram Song Played In South Africa: केशव महराज के स्टेडियम में आते ही बजा 'राम सिया राम', केएल राहुल दी ऐसी प्रतिक्रिया; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया. इस निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 78 रन से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.

Ram Siya Ram Song Played In South Africa: केशव महराज के स्टेडियम में आते ही बजा 'राम सिया राम', केएल राहुल दी ऐसी प्रतिक्रिया; सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Keshav Maharaj (Photo Credit: Instagram)

टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया. इस निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को 78 रन से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया हैं. इससे पहले साउथ अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 296 रन बनाई. लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की पूरी टीम ने 45.4 ओवर में महज 218 रन बनाकर सिमट गई. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में जैसे ही केशव महराज बोलैंड पार्क में बल्लेबाजी करने आए, स्टेडियम में 'राम सिया राम' के गाने बजने लगे. विकेटकीपर और भारतीय कप्तान केएल राहुल ने उनसे पूछा ''केशव भाई, जब भी आप आते हैं तो ये गाना बजाते हैं.''

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2023 12:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).