Rahul Dravid Playing Gully Cricket With NCA Ground Staffs: एनसीए ग्राउंड स्टाफ के साथ गली क्रिकेट खेलते दिखें टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने हाल ही में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने में बड़ा योगदान निभाया था. इस वर्ल्ड कप के साथ राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी खत्म हो गया.
Rahul Dravid Viral Video: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच राहुल द्रविड़ ने हाल ही में टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने में बड़ा योगदान निभाया था. इस वर्ल्ड कप के साथ राहुल द्रविड़ का कार्यकाल भी खत्म हो गया. वहीं, पूर्व बल्लेबाज गौतम गंभीर टीम इंडिया के नए हेड कोच बने. इस वक्त राहुल द्रविड़ बैंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी में हैं. इस बीच राहुल द्रविड़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. इस वीडियो में राहुल द्रविड़ नेशनल क्रिकेट एकेडमी के ग्राउंड स्टाफ के साथ गली क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं. राहुल द्रविड़ जीन्स और टी-शर्ट पहने हुए हैं. इस दौरान राहुल द्रविड़ ने गेंदबाजी में भी अपना हाथ आजमाया.
Rahul Dravid playing cricket with the Ground Staffs of NCA. 🌟 pic.twitter.com/y2tXJKGNbW
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 11, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2024 08:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

