क्रिकेट

Rachin Ravindra Fifty: रचिन रवींद्र ने जड़ा अर्धशतक, डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर पारी को संभाला

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज आज से हो गया हैं. वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम आपस में भीड़ रहीं हैं. इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जा रहा है. ये दोनों टीमें 2019 के फाइनल में एक दूसरे से टकराई थी जिसमें रोमांच की सारी हदें पार हो गई थी. ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी.

Rachin Ravindra Fifty: रचिन रवींद्र ने जड़ा अर्धशतक, डेवोन कॉनवे के साथ मिलकर पारी को संभाला
रचिन रवींद्र (Photo Credits: Twitter)

आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज आज से हो गया हैं. वर्ल्ड कप के पहले मुकाबले में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम आपस में भीड़ रहीं हैं. इस मैच का आयोजन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में किया जा रहा है. ये दोनों टीमें 2019 के फाइनल में एक दूसरे से टकराई थी जिसमें रोमांच की सारी हदें पार हो गई थी. ऐसे में फैंस को उम्मीद होगी कि मैच में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी. इस बीच न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जीलैंड के लिए ईश सोढी, केन विलियमसन और टिम साउदी पहले मैच में नहीं खेलेंगे. लॉकी फर्ग्यूसन भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं. टॉस गवांने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों नौ विकेट खोकर 282 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से जो रूट ने सबसे ज्यादा 77 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हैनरी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए. ये मुकाबला जीतने के लिए न्यूजीलैंड की टीम को 50 ओवर में 283 रन बनाने हैं. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम के स्टार बल्लेबाज रचिन रवींद्र ने महज 36 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर लिया हैं. न्यूजीलैंड की टीम का स्कोर 99/1.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2023 07:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).