PSL 2021: शाहीन शाह अफरीदी की खतरनाक गेंद सिर पर लगने से बीच मैदान में आग बबूला हुए सरफराज अहमद, देखें वीडियो
पाकिस्तान सुपर लीग के एक मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद और मौजूदा समय के स्टार लेफ्ट ऑर्म पेसर शाहीन शाह अफरीदी आपस में भिड़ते नजर आए. दरअसल मैच के दौरान शाहीन अफरीदी ने एक खतरनाक बाउंसर डाली जो सरफराज अहमद के सीधे सिर से टकराई.
इस्लामाबाद, 16 जून: पाकिस्तान सुपर लीग (Pakistan Super League) के एक मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) और मौजूदा समय के स्टार लेफ्ट ऑर्म पेसर शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi) आपस में भिड़ते नजर आए. दरअसल मैच के दौरान शाहीन अफरीदी ने एक खतरनाक बाउंसर डाली जो सरफराज अहमद के सीधे सिर से टकराई. इसके बाद क्वेटा ग्लैडिएटर्स के कप्तान, लाहौर कलंदर्स के तेज गेंदबाज से काफी खफा नजर आए. दोनों खिलाड़ियों के बीच जुबानी जंग ज्यादा तेज होती इससे पहले ही साथी खिलाड़ियों ने दोनों खिलाड़ियों के बीच बीच-बचाव करते हुए मामले को रफा-दफा कर दिया.
When you know Sarfaraz is no longer the skipper of Pakistan! 😭😂#PSL6 | #LQvQG | #QGvLQ pic.twitter.com/M2JyDpYDQ8
— Daniyal Mirza (@Danitweets__) June 15, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2021 04:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

