Prithvi Shaw-Sapna Gill Clash: बीच सड़क पर पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई करने वाली सपना गिल गिरफ्तार, इस वजह से हुआ था विवाद
सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हाथापाई देखी जा सकती है. इस वीडियो में पृथ्वी शॉ और लड़की के बीच हाथापाई हो रही है. इस लड़की की पहचान सपना गिल के तौर पर हुई हैं. सपना गिल एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हैं.
सोशल मीडिया पर टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में हाथापाई देखी जा सकती है. इस वीडियो में पृथ्वी शॉ और लड़की के बीच हाथापाई हो रही है. इस लड़की की पहचान सपना गिल के तौर पर हुई हैं. सपना गिल एक ब्लॉगर और यूट्यूबर हैं. पृथ्वी शॉ के साथ हाथापाई करने वाली सपना गिल को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. पुलिस ने सपना को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई ओशिवारा पुलिस ने की है. गिरफ्तारी के बाद सपना गिल का मेडिकल भी कराया गया. सपना गिल को अब कल यानी 17 फरवरी को कोर्ट में पेश किया जाएगा. इस मामले में अभी और भी गिरफ्तारियों होने की उम्मीद है.
सूत्रों से मिल जानकारी के मुताबिक, टीम इंडिया के दिग्गज बल्लेबाज पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी लेने के दौरान हाथपाई हुई. वहीं, दूसरी तरफ सपना गिल के वकील अली काशिफ खान ने पृथ्वी शॉ पर ही मारपीट का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि सपना गिल के साथ पृथ्वी शॉ ने हाथापाई की है. पृथ्वी शॉ के हाथ में डंडा भी दिख रहा है. पहले पृथ्वी शॉ के दोस्तों ने हमला किया था. सपना अभी ओशिवारा पुलिस स्टेशन में है. पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए जाने की इजाजत नहीं दी है.
सपना गिल के वकील #PrithviShaw#Sapnagillpic.twitter.com/UQVtrRK20e
— Rajat Gupta (@Rajatgupta199) February 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 16, 2023 07:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

